भिलाई में 08 वर्ष से फरार आरोपी पकड़ाया हत्या का प्रयास के मामले में आरोपी था
By Dinesh chourasiya








थाना सुपेला के अपराध क्रमांक 1010/2019 में दिनांक 26.10.2019 को प्रार्थी विनय यादव उर्फ नेपाली अपने साथी के साथ शीतला तालाब के पास बैठा था। इसी दौरान आरोपीगण द्वारा शराब पीने के लिए रुपये की मांग की गई। रुपये देने से मना करने पर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते हुए एक आरोपी ने प्रार्थी को पकड़ लिया तथा दूसरे आरोपी ने धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर पीठ, कमर एवं दाहिने सीने में गंभीर चोट पहुंचाई।




रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। चिकित्सकीय परीक्षण में गंभीर चोट पाए जाने पर हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई। विवेचना के दौरान एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था, जबकि सह-आरोपी पोने सिंह घटना के बाद से लगातार फरार था।
फरार आरोपी की लगातार तलाश के दौरान दिनांक 17.07.2026 को आरोपी पोने सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
अपराध क्रमांक : 1010/2019
धारा : 294, 506, 324, 327, 307, 34 भादवि
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपीगण ने शराब पीने के लिए रुपये की मांग की। रुपये देने से इंकार करने पर एक आरोपी ने पीड़ित को पकड़ लिया तथा दूसरे आरोपी ने धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। घटना के बाद एक आरोपी लंबे समय तक फरार रहा।
आरोपी का नाम :
1. पोने सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी शंकर पारा, स्कूल के पास, वार्ड क्रमांक 12, सुपेला, जिला दुर्ग।






