Uncategorized

CG में कुएं की दीवार पर बैठकर बीड़ी पी रहा था किसान पैर फिसलने से 20 फीट गहरे कुएं में गिरा, मौत

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर में गुरुवार को 20 फीट गहरे कुएं में गिरने से किसान की डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह कुएं की दीवार पर बैठकर बीड़ी पी रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कुएं में जा गिरा। घटना कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम अमाली की है।

पुलिस के अनुसार, टुडेश्वर यादव (35) गुरुवार को वह गांव के एक कुएं की दीवार पर बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वह करीब 20 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे।

सूचना पर ऱिश्तेदार और पुलिस भी पहुंची। काफी प्रयास के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं बच सकी जान

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि युवक को कुएं में गिरते देख तत्काल उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह गहराई में डूब गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बीड़ी पीते समय बिगड़ा संतुलन

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि टुडेश्वर यादव कुएं की दीवार पर बैठकर बीड़ी पी रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में जा गिरा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button