छत्तीसगढ़

पीडीएस दुकान से राशन की चोरी, मुख्य सरगना कैलाश पर सख्त कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक से लोगों ने लगाई गुहार

 

 

पत्थलगांव। CG CRIME NEWS : पीडीएस दुकानों में चोरी करने का बड़ा मामला सामने आया है यहां पीडीएस दुकानों में सेंधमारी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग को लेकर लोगों ने जशपुर पुलिस अधीक्षक के समक्ष गुहार लगाई है, गिरोह के मुख्य सरगना कैलाश अग्रवाल चिकनीपानी निवासी है।

 

 

 

 

पुलिस अधीक्षक के समक्ष किये गए आवेदन में कहा गया है की पूर्व में जब पत्थलगांव के ग्राम पंचायत सुरेशपुर पीडीएस दुकान से चोरी हुए माल की खरीदी में कैलाश अग्रवाल का नाम सामने आया था। पुलिस ने कैलाश अग्रवाल को हिरासत में लिया और उससे सख्ती से पूछताछ किये तो उस समय और मामले सामने आये। फिलहाल कैलाश अग्रवाल पर पत्थलगांव के ग्राम पंचायत कछार, सुरेशपुर और कांसाबेल क्षेत्र समेत सूरजपुर जिले के कई दुकानों में चोरी के मामले पर पुलिस ने हिरासत में ली है, परन्तु एक के बाद एक लगातार पीडीएस दुकानों की चोरी से आशंकित पीडीएस दुकानदार इस मामले में मुख्य सरगना कैलाश अग्रवाल पर कड़ी कारवाई करने की गुहार लगाते नजर आ रहे है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button