छत्तीसगढ़

रायगढ़ पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का करेंगे शुभारंभ, 

By Dinesh chourasiya

 

 

रायगढ़। CG BREAKING : राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ पहुँच गए है, जहाँ वह राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान चालीसा पाठ से  किया जायेगा।

 

शुभारंभ के अवसर पर विदेशी और अंतरराज्यीय कलाकार मार्च पास्ट करेंगे, वहीं आज पहले दिन कंबोडिया के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। अरण्यकांड पर आधारित अंतरराज्यीय रामायण मंडलियों के मध्य होंगी प्रतियोगिता। आज उत्तराखंड, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ की टीम हिस्सा लेंगी।

 

सीएम बघेल शहर के श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में हृदय रोग के इलाज के नए डिपार्टमेंट की नवनिर्मित बिल्डिंग का भी लोकार्पण करेंगे।



Related Articles

Back to top button