Uncategorized

छत्तीसगढ़ में आज से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद, 3 दिन आंधी-बारिश के आसार

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और हीटवेव से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश की एक्टिविटी बढ़ेंगी। 30 मई यानि आज से प्रदेश में हीटवेव की स्थिति खत्म होने की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ, जबकि नॉर्थ साउथ छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 3 से 5°C तक गिरा है।

इसके बावजूद राजनांदगांव सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 46°C दर्ज किया गया। वहीं, अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 21.8°C रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विशेषज्ञों ने रायपुर में तापमान का ट्रेंड चार्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक 28 साल पहले 26 मई 1998 को रायपुर में अधिकतम तापमान 47°C रिकॉर्ड किया गया था, साल 2026 में रायपुर में मई महीने में कई बार पारा 45°C के करीब पहुंचा।

Related Articles

Back to top button