Uncategorized

PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को पाकिस्तान-बांग्लादेश से आ रहे फोन, वीडियो कॉल में कहा- दुकान बम से उड़ा देंगे

By Dinesh chourasiya

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में झालमुड़ी बेचने वाले बिक्रम साव को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। बिक्रम की दुकान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खरीदकर खाई थी। इस घटना के बाद बिक्रम साव चर्चा में आ गए थे।

बिक्रम ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से फोन कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाले लोग उनकी दुकान उड़ाने की धमकी दे रहे हैं। बिक्रम ने बताया कि एक वीडियो कॉल में कुछ लोग उन्हें हथियार भी दिखा रहे थे। इसके चलते वे और उनका परिवार काफी तनाव में है।

पीएम मोदी ने 20 अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरान झाड़ग्राम में चुनावी रैली की थी। रोड शो के दौरान उन्होंने बिक्रम साव की दुकान से झालमुड़ी खरीदकर खाई थी। पीएम ने बिक्रम से हुई इस मुलाकात का करीब 40 सेकेंड का वीडियो और फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया में ये PHOTOS शेयर की थीं…

बिक्रम साव पीएम को कागज की पैकेट में झालमुड़ी देते हुए।
पीएम ने वहां मौजूद बच्चों को भी झालमुड़ी खिलाई थी।
बिक्रम जब झालमुड़ी तैयार कर रहे थे, तब पीएम उनसे हंसी-मजाक करते भी नजर आए थे।

कभी सोचा नहीं था पीएम दुकान पर आएंगे: बिक्रम साव बिक्रम साव मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। अब अपने मां-पिता के साथ बंगाल में रहते हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बिक्रम ने कहा था- मैंने कभी नहीं सोचा था कि प्रधानमंत्री मेरी दुकान में आकर झालमुड़ी खाएंगे। मैंने पैसे लेने से मना किया, लेकिन उन्होंने जबरदस्ती दे दिए। खा कर बोले कि अच्छा बना है।

पीएम ने पढ़ाई के बारे में पूछा मैंने बताया कि गरीबी के चलते ज्यादा नहीं पढ़ सका। फिर पीएम ने कमाई के बारे में पूछा- मैंने कहा कि 1000-1200 रुपए कमा लेता हूं। वे करीब 10 मिनट तक दुकान में रुके, उन्होंने राजनीति की कोई बात नहीं की थी।

Related Articles

Back to top button