Uncategorized

दुर्ग में घर के अंदर मिली 4 लोगों की लाश:2 बच्चों का शव बिस्तर पर मिला, माता-पिता की लाश फंदे पर लटकी हुई थी जांच में जुटी पुलिस 

By Dinesh chourasiya

 दुर्ग जिले में शुक्रवार को एक मकान से दंपती और उनके दो बच्चों की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि दंपती ने पहले दोनों बच्चों की हत्या की। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें आर्थिक तंगी और परिवारिक विवाद का जिक्र है। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है।

कमरे में बच्चों के शव बिस्तर पर थे, दंपती की लाश फंदे से लटकी हुई थी।

जानिए क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक गोविंद साहू (45) और चंचल साहू (40) की लाश कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिली, जबकि बेटी दृष्टि साहू (13) और बेटे यशांत साहू (11) की लाश बिस्तर में मिली। परिवार तिरुपति बालाजी से दर्शन कर लौटा था। पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

आर्थिक तंगी की बात आई सामने

शुरुआती पूछताछ और आसपास के लोगों से मिली जानकारी में परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव के चलते दंपती ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।

कॉल डिटेल की जांच जारी

हालांकि, पुलिस ने आत्महत्या के पीछे की वजहों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस घर से मिले साक्ष्यों और मोबाइल कॉल डिटेल की जांच कर रही है। साथ ही परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

इस पूरे मामले में मोहन नगर थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button