Uncategorized

कवर्धा में नागालैंड-पासिंग गाड़ी से 5 करोड़ का गांजा पकड़ाया:900 किलो गांजे से भरा था कंटेनर; ओडिशा से राजस्थान जा रही थी खेप

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में नागालैंड की पासिंग गाड़ी से 5 करोड़ का गांजा पकड़ाया है। 24 फरवरी की सुबह रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर वाहन चेकिंग के दौरान गाड़ी पकड़ाई है। कंटेनर 900 किलो गांजे से भरा था, जो ओडिशा से राजस्थान ले जाया जा रहा था।

मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर कार्रवाई की। कंटेनर सवार एक आरोपी आयाज खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वह राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है। उससे पूछताछ जारी है।

जब्त गांजे की कीमत 5 करोड़ के आसपास है। वहीं, कंटेनर की कीमत 50 लाख है। पुलिस ने दोनों जब्त कर लिया है। गांजा अलग-अलग 30 बोरियों में भरा था।

चैकिंग के दौरान पता चला कि कंटेनर गांजे से भरा है।

कंटेनर में 30 बोरिया थी, सब में गांजा भरा था

ASP अमित पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कंटेनर में 30 बोरियां भरी हुई थी। हर बोरी का वजन 30 किलो था। कुल मिलाकर 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा बरामद हुआ है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये हैं। जब्त कंटेनर की कीमत लगभग 50 लाख रुपये हैं।

Related Articles

Back to top button