छत्तीसगढ़

CG NEWS : स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा को युवक ने किया अगवा, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अब आरोपी पहुंचा  सलाखों के पिछे 

By Dinesh chourasiya

 

जशपुर।  : जिले के पत्थलगांव थाना अर्तगत एक गांव में स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा को आरोपी ने अगवा कर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद पीड़िता के परिजन ने थाने में मामला दर्ज कराई है । पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायीक हिरासत में भेज दिया है

दरअसल, पत्थलगांव थाना क्षेत्र के सारसमार निवासी आरोपी 27 वर्षीय श्याम लाल सोनी कुछ दिनों पूर्व पीड़िता के पिता और आरोपी साप्ताहिक बाजार में अगल -बगल मनिहारी का दुकान लगाते थे। इस दौरान आरोपी का पीड़िता के घर आना जाना शुरू हुआ और दोनों की बीच पहचान बढ़ी। इसी बीच पीड़िता से नजदीकी बढ़ गई, घटना वाले दिन पीड़िता अपने घर से स्कूल को निकली थी रास्ते से आरोपी ने शादी का झांसा देखे उसे बहला फुसला कर अगवा कर अपने गांव ले जाने के लिया मना लिया।

आरोपी ने रास्ते में खेत में बने झोपड़ी में पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता को जबरन अपने घर ले जाकर अपने साथ रखा हुआ था। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पत्थलगांव पुलिस ने लापता नाबालिका को आरोपी के घर से पुलिस ने बरामद कर परीजनो के सुपुर्द किया। एसडीओपी हरीश पाटिल ने बताया कि आरोपी श्याम सोनी के खिलाफ धारा 363, 376, 366, पाक्सो एक्ट कायम कर हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button