CG में BJP नेता की कार ने कांग्रेस कार्यकर्ता को मारी टक्कर,मौत NH में धरने पर बैठे कांग्रेसी; पूर्व मंत्री मोहन मरकाम समेत कई नेता मौजूद
By Dinesh chourasiya

कोंडागांव में भाजपा नेता की कार से एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई। कांग्रेस नेता हेमेंद्र भोयर अपनी भाभी के साथ शादी का कार्ड बाटंने कोंडागांव आ रहा था तभी भाजपा नेता पूर्णेंदु कौशिक की कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
मृतक मुलमुला ग्राम पंचायत से सरपंच चम्पी भोयर के देवर है। इस घटना के बाद कांग्रेस पार्टी ने जिला अस्पताल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पानी बारिश में वे धरने पर बैठे है। पूर्व मंत्री मोहन मरकाम का कहना है कि पूर्णेंदु कौशिक शौचालय घोटाले में जेल भी जा चुका है।







वहीं, मोहन मरकाम ने जानबूझकर राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते कुचलने का आरोपी लगाया है। मरकाम का कहना है कि घटना के बाद पूर्णेंदु ने अपनी गाड़ी से उतरकर चेक भी किया था कि उसकी डेथ हुई है या नहीं।





कांग्रेस पार्टी ने इस घटना को हत्या करार दिया है। पार्टी कार्यकर्ता आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की हैं। धरना स्थल पर पूर्व मंत्री मोहन मरकाम सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद हैं।
प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। स्थानीय प्रशासन मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहा है
स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि, हमें सूचना मिली कि दो राजनीतिक व्यक्तियों के बीच झड़प हुई है जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद कांग्रेस समर्थकों में रोष है और उन्होंने जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।




