Uncategorized

CG में जिंदल कोल माइंस में ब्लास्ट 1 मौत और 2 घायल:ब्लास्टिंग-वैन पर गिरा बड़ा पत्थर, 

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जिंदल पावर लिमिटेड की कोल माइंस में धमाका हुआ है। ब्लास्ट में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट ​के दौरान सुरक्षा में लापरवाही बरती गई, जिससे हादसा हुआ। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले मजदूर का नाम आयुष बिश्नोई (24) है, जो ओडिशा से काम करने के लिए रायगढ़ आया था। वहीं ब्लास्ट में घायल मजदूरों में चंद्रपाल राठिया (38) निवासी ग्राम कोसमपाली और अरुण लाल (43) निवासी ग्राम झरना शामिल है। दोनों की हालात नाजुक है।

घटना के बाद मौके पर तमनार पुलिस जांच के लिए पहुंची
ब्लास्ट के दौरान मजदूरों को चोट लगी, जिसके खून इधर-उधर लगे हैं।

अब जानिए कैसे हुआ हादसा ?

दरअसल, जिंदल पावर लिमिटेड की कोल माइंस गारे पेलमा 4/3 और 4/4 माइंस में ब्लास्टिंग का काम चल रहा था। ब्लास्टिंग के दौरान खदान में 14-15 मजदूर थे। वहीं कुछ मजदूर ब्लास्टिंग वैन के अंदर बैठे थे, तभी एक बड़ा सा पत्थर टूटकर वैन के भीतर घुसा।

इस दौरान वैन पर पत्थर पड़ने से वैन के पीछे का दरवाजा टूट गया। अंदर बैठे मजदूर आयुष बिश्नोई को पत्थर सीधा जाकर लगा। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं पत्थर साथी मजदूरों को भी लगा, जिससे उनको भी गंभीर चोट आई है।

सभी मजदूर इसी गाड़ी से ब्लास्ट करने के लिए आए थे।

दूर-दूर तक सुनाई दी ब्लास्ट की गूंज

मजदूरों ने बताया कि ब्लास्ट के बाद फौरन प्रबंधन को जानकारी दी गई, तब तक एक की जान चली गई थी। वहीं 2 मजदूर साथी तड़प रहे थे। दोनों को घायलों को सावित्री नगर स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से रायगढ़ फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

तमनार थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि मजदूर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घायलों के शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान हैं। हादसा कैसे और किसकी गलती से हुआ है, हमारी टीम पता लगा रही है। वहीं हादसे पर प्रबंधन की अब तक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button