Uncategorized

भिलाई में लोगों ने किया जोन कार्यालय का घेराव:पिछले 10 दिनों से नहीं आ रहा पानी, तालाबंदी की दी चेतावनी

By Dinesh chourasiya

भिलाई में जोन दो कार्यालय का घेराव करते लोग - Dainik Bhaskar

भिलाई नगर निगम के जोन 2 दो अंतर्गत कुरुद वार्ड 22 के लोग पिछले 10 दिनों से पानी की समस्या को लेकर परेशान हैं। बार बार शिकायत के बाद भी जब पानी सप्लाई शुरू नहीं हुई तो उन्होंने सोमवार सुबह जोन 2 कार्यालय का घेराव कर दिया।

कुरुद गांव की लगभग 15-20 महिलाएं भी विरोध प्रदर्शन में शामिल रहीं। वो लोग जोन कार्यालय खुलते ही सुबह 10.30 बजे पहुंच गए, लेकिन वहां एक भी अधिकारी समय पर ड्यूटी नहीं पहुंचा था। लोगों ने जोन आयुक्त येशा लहरे को फोन लगाया तो उन्होंने कहा कि वो जोन 3 कार्यालय में बैठी हैं। अभी नहीं आ पाएंगी वो उनकी समस्या सुनने के लिए अरविंद शर्मा को भेज रही हैं।

इसके बाद वार्ड के लोग और आक्रोशित हो गए। उन्होंने मेन गेट में लगे चैनल के सामने ही खड़े होकर धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन कर रही प्रेम लता जायसवाल, अरुणा कुम्हाने, पूजा जायसवाल, वर्षा राजपूत, रेखा शर्मा और शीतल सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि उन्होंने वार्ड पार्षद को कई दिनों से पानी सप्लाई शुरू करने के लिए कहा, अधिकारियों को भी कहा, लेकिन उनके द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

लोगों ने निगम के अधिकारियों और वार्ड पार्षद पर लगाया अनदेखी का आरोप

रोज-रोज टैंकर से पानी भरने में उन्हें काफी परेशानी हो रही है। बच्चों को स्कूल भेजने, खुद ऑफिस जाने पति को आफिस जाने में इससे लेट हो जा रही है। साथ ही साथ शारीरिक परिश्रम भी बढ़ जा रहा है। पानी के लिए लाइन में लगना पड़ता है।

100 परिवार पानी सप्लाई ना होने से परेशान

प्रदर्शन करने वाले लोगों ने बताया कि कुरुद में बोर खराब होने से सप्लाई बंद हो गई है। इससे वार्ड के लगभग 100 घर परेशान हैं। इससे पहले भी इस तरह की कई बार समस्या हो चुकी है, लेकिन हर बार निगम के अधिकारी और वार्ड पार्षद मिलकर भी जल्दी समस्या का समाधान नहीं कर पाते हैं। वहीं वार्ड पार्षद का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन वो लोग इसे ठीक करने में ध्यान नहीं दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button