देश-विदेश

मालगाड़ी की तीन वैगन बेपटरी होने से अप और डाउन दोनों लाइन पर ट्रेनों का परिचालन हुई बाधित

 

 

गया । धनबाद रेलमंडल के कोडरमा से गया आ रही है मालगाड़ी टनकुप्पा रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की सुबह बेपटरी हो गई. मालगाड़ी के तीन वैगन के बेपटरी होने से अप और डाउन दोनों लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है. मंगलवार की अल सुबह सीपीसी नामक मालगाड़ी कोडरमा से गया आ रही थी तभी यह घटना हुई है।

घटना के बाद गोमो और गया से दुर्घटना राहत यान (ART) की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है. वहीं रेल कर्मचारियों के द्वारा बेपटरी हुए वैगनों को पटरी पर लाने के लिए राहत कार्य जारी है. मालगाड़ी बेपटरी होने की सूचना के बाद गोमो स्टेशन पर हावड़ा-मुंबई मेल को रोका गया है. वहीं अप हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस, अप जोधपुर एक्सप्रेस, अप गरबा एक्सप्रेस, सियालदह अजमेर एक्सप्रेस, डाउन आनंद विहार नंदन कानन एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया गया है।

दोपहर तक सामान्य हो सकेगा परिचालन

इसके अलावा हावड़ा कालका मेल, हावड़ा बीकानेर एक्सप्रेस, हावड़ा छत्रपति महाराज शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट किया गया है. डेहरी ऑन सोन धनबाद इंटरसिटी और आसनसोल वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. बताया जा रहा है की दोपहर तक रेल परिचालन सामान्य होने की संभावना है.

हेल्पलाइन नंबर किए गया जारी

इधर, घटना के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. कोई जानकारी चाहिए तो दिए गए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.

कोडरमा स्टेशन- 9262695207

नेसुचबो गोमो स्टेशन- 9471191511

धनबाद स्टेशन- 8102928627

 

Related Articles

Back to top button