
हेमंत सोरेन आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की लेगे शपथ पिता से लिया आशीर्वाद, तीसरी बार झारखंड के CM बनेंगे, चंपाई ने कल इस्तीफा दिया था
By Dinesh chourasiya
हेमंत सोरेन आज शाम 5 बजे झारखंड CM पद की शपथ लेंगे। वे तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। राजभवन सूत्रों के अनुसार हेमंत अकेले शपथ लेंगे। इसके पहले गुरुवार सुबह राज्यपाल राधाकृष्णन ने इंडी गठबंधन के नेताओं को मुलाकात के लिए बुलाया था।
शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन ने पिता शिबू सोरेन से मुलाकात की और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। X पर तस्वीरें शेयर कर हेमंत सोरेन ने लिखा-आदरणीय बाबा से मिलकर आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए आशीर्वाद लिया।







हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, सत्यानंद भोक्ता, विनोद सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राज्यपाल राधाकृष्णन से मुलाकात की थी। जेएमएम नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि राज्यपाल से हमें सरकार बनाने का न्योता मिला है।
बुधवार को तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम में CM चंपाई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और 45 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था। झारखंड में करीब 4 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं।
अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन के बाद हेमंत सोरेन तीसरे नेता हैं, जो तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे।








