Uncategorized

भिलाई में निगरानी बदमाश की मिली लाश घर के बाथरूम में पड़ा मिला शव, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

By Dinesh chourasiya

भिलाई के कोहका स्थित स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में गुरुवार को एक निगरानी बदमाश का शव उसके घर के बाथरूम में मिला। मृतक की पहचान प्रेमलाल चौहान उर्फ प्रेमा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही स्मृति नगर चौकी पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के निर्देश पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ होगी वजह

प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह सामने आ सकेगी।

कई एंगल से जांच

पुलिस मृतक की हाल की गतिविधियों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है। प्रेमलाल निगरानी बदमाश था, इसलिए पुलिस आपसी रंजिश और पुराने विवाद के एंगल से भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button