Uncategorized

बेटे की फीस के लिए चलती बस के आगे कूद गई माँ, किसी ने बताया था ‘मरने पर मिलता है मुआवजा’.. 

By Dinesh chourasiya

 

तमिलनाडु: माँ अपनी संतान की ख़ुशी के लिए हर कुछ कर सकती है। वह दर्द-तकलीफ सह सकती है, हर ख़तरा मोल ले सकती है और तो और वह जान भी दे सकती है।  वही अब अपने बेटे की जरूरत को पूरा करने के लिए माँ ने जान दे दी है। आत्महत्या का पूरा वीडियों भी सामने आया है, जिसमे एक महिला एक तेज रफ़्तार बस के सामने आ जाती है। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। लेकिन सवाल उठता है कि आखिर उस महिला ने सुसाइड क्यों किया? आखिर उसे इसकी जरूरत क्यों पड़ी?

दरअसल सोशल मीडिया पर जो वीडियों वायरल हो रहा है वह तमिलनाडु राज्य के सलेम जिला का बताया जा रहा है। वही आत्महत्या करने वाली महिला सलेम के जिला कलेक्टर दफ्तर में सफाई कर्मचारी के तौर पर पदस्थ थी।

 

जो शुरूआती जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ सफाई कर्मी महिला को कथित तौर पर अपने बेटे के फीस के लिए पैसो की आवश्यकता थी। वह जब पैसे का प्रबंध कर रही थी तभी उसे किसी ने उपाय बताया था कि अगर वह किसी हादसे में मारी जाती हुई तो उसे बतौर मुआवजा पैसे मिलेंगे। बहरहाल पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर लिया है।

दूसरी तरफ यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोगों ने सरकारी सिस्टम पर अपनी जमकर भड़ास निकाली। आलोचकों ने कहा कि तमाम सरकारी दावों के बाद भी अगर महिला को जान देनी पड़ी तो यह शर्मनाक है। वही कई ने महिला के इस कदम को भी गलत बताते हुए पैसो की कमी को पूरा करने के लिए दूसरा उपाय अपनाये जाने पर जोर दिया।

Related Articles

Back to top button