छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 63 लाख का गांजा पकड़ाया: छोटा हाथी में चल रही थी गांजा की तस्करी…पुलिस की गांजा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही…नशे के 2 सौदागर गिरफ्तार…गांजा छिपाने का तरीका जान हो जाएंगे हैरान..

By Dinesh chourasiya

whatsapp sharing button
telegram sharing button
facebook sharing button
twitter sharing button
sharethis sharing button

: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस ने 63 लाख रुपए की गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बरमकेला थाना क्षेत्र का है। दरअसल, दोनों आरोपी ओड़िशा से गांजा लेकर आ रहे थे। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने झनकपुर के पास घेराबंदी की और दोनों तस्करों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से 315 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जो 63 लाख रुपए की बताई जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है।

क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा के हो रहे परिवहन को रोकने के लिये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सारंगढ बिलाईगढ के दिशा निर्देश एवं उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे लगाये गये मुखबीरो के सूचना पर भुक्ता उडिसा तरफ से भारी मात्रा मे गांजा परिवहन की सूचना पर थाना बरमकेला के निरीक्षक आर0एन0 सा आर0 966 दिगम्बर पटेल, आर0 102 दिनेश चौहान, आर0 275 प्रकाश धिरही आर 989 पोशेन्द्र कुर्रे, आर0 1091 मिनकेतन पटेल, आर0 962 रविन्द्र इनसेना, आर0 914 अशोक पटेल के द्वारा आरोपी 01. दीपक कुमार जांगडे पिता खोल बहरा जांगडे उम्र 32 वर्ष निवासी मुडपार थाना हसौद जिला सक्ती छ0ग0, 02. थानसिंह कुर्रे पिता सुरेश कुर्रे उम्र 21 वर्ष निवासी रायगढ गांधीनगर वार्ड क्रं0 33 थाना जुटमिल जिला रायगढ को झनकपुर मिडिल स्कुल के पास एक नीले रंग का टाटा छोटा हाथी वाहन क्रं0 सीजी 22 पी 9047 को घेराबंदी कर रोककर छोटा हाथी को चेक करने पर छोटा हाथी पिकअप के अंदर भरा 315 पैकेट मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते मिला जिसकी किमती 6300000/-रू0 को गवाहो के समक्ष विधिवत कार्यवाही कर जप्त किया गया है तथा आरोपी के नीले रंग के छोटा हाथी क्रं० सीजी 22 पी 9047 किमती 400000/-रू0 कुल जुमला रकम 6700000/-रू0 को जप्त किया गया है एवं आरोपी को दिनांक 09/04/2023 के 18/40 बजे गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button