छत्तीसगढ़

CG : कर्मचारी ने हॉस्पिटल में फांसी लगाकर की खुदकुशी, अस्पताल में फैली सनसनी, तहकीकात में जुटी पुलिस 

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर। CG  : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां मंगलवार की शाम को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गौरव पथ स्थित आई केयर हॉस्पिटल में काम करने वाला एक कर्मचारी ने फांसी लगा लिया। नाम विशाल गरुड़ स्वर्ण जयंती नगर निवासी ने हॉस्पिटल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

मिली जानकारी के मुताबिक काफी देर तक एक कमरे का दरवाजा ना खुलने पर अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया तो खुदकुशी का खुलासा हुआ। घटना की खबर फैलते ही पूरे अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई। अस्पताल प्रबंधन द्वारा घटना की जानकारी सिविल लाइन थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील कर दिया। जिसे आज सुबह पुनः खोल कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। बताया जाता है कि डॉ.राहुल वर्मा हॉस्पिटल के संचालक हैं जिनके यहां मृतक पिछले 2 साल से कार्यरत था। फिलहाल, खुदकुशी का कारण अज्ञात बताया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button