Uncategorized

दुर्ग में हर घर-हर व्यक्ति तक तिरंगा झंडा पहुंचाएगी भाजपा: विधायक ललित चंद्राकर

By Dinesh chourasiya

भाजपा की घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर शनिवार को उतई मंडल की बैठक ग्राम अंडा रेस्ट हाऊस में और अंजोरा मंडल की बैठक ग्राम अंजोरा समरस्ता भवन में हुई। तिरंगा यात्रा के तहत 11 से 15 अगस्त तक हर वार्ड के हर घर मे जाकर तिरंगा झंडा लगाया जाएगा।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान 64523 बूथों पर शुरू कर रहे हैं। प्रदेश के 2.5 करोड़ घरों में तिरंगा पहुंचाने की तैयारी की गई है। हर घर-हर व्यक्ति को तिरंगा उपलब्ध हो, इसके लिए भी व्यवस्था की है। हर बूथ और मंडल पर तिरंगा बीजेपी के कार्यकर्ता पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के साथ युद्ध स्मारकों पर पुष्पांजलि और विभाजन विभीषिका के कार्यक्रम होंगे। युवा मोर्चा 11, 12 और 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगा। 12, 13, 14 अगस्त को युद्ध स्मारकों पर श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रमशीला साहू, लोकसभा सह संयोजक प्रीतपाल बेलचंदन, अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, महामंत्री पुराण देशमुख, युवामोर्चा अध्यक्ष लिलेश्वर देशमुख, महिला मोर्चा अध्यक्ष यामनी देशमुख उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button