
गणपति विसर्जन के दौरान समुद्र में डूबा 13 वर्षीय नाबालिग 36 घंटे बाद जीवित मिला, गणेश प्रतिमा ने ऐसे बचाई जान
By Dinesh chourasiya
हालांकि लखन के भाई को लोगों ने बचा लिया पर लखन समुद्र में लापता हो गया। अगले दिन प्रशासन और परिवारजनों ने उसकी तलाश जारी रखी। बेटे के शव की तलाश कर रहे पिता को पुलिस से जानकारी मिली कि लखन जीवित है तो आंसुओं के साथ उसके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।







बताया जा रहा है कि करीब 8 मछुआरे नवदुर्गा नाम की नाव से समुद्र में मछली पकड़ रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि समुद्र के बीच में एक बच्चा लकड़ी के तख्त पर बैठा हाथ उठाए मदद मांग रहा है। तब मछुआरे उसे नाव में बिठाया और उससे पूछताछ की। वह गणेश प्रतिमा के अवशेषों पर बैठा था जहां से उसे बचा लिया गया।
समुद्र में डूबने के बाद लापता हुए लखन को 36 घंटे बाद ढोलाई बंदर पर उतारा। इसके बाद नवसारी के अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी प्रारंभिक जांच की जहां वह स्वस्थ पाया गया। आईसीयू में 24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रखने के बाद में उसे परिवार को सौंप दिया गया।











