उत्तरप्रदेश

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, प्रयागराज में आज गैंगस्टर और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसे लेकर सीएम ने उच्चस्तरीय बैठक की है, सीएम योगी ने डीजीपी और एडीजी लॉ एण्ड आर्डर को तलब किया है। इस बीच खबर हैं कि प्रयागराज की सभी सीमाओं को सील किया जा रहा है। एसटीएफ और फॉरेसिक की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और मौके का मुआयना कर रही है। अतीक अहमद के हत्यारों का नाम लवलेश, सनी, और अरुण मौर्य, बताया जा रहा है। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रयागराज में धारा 144 लागू

By Dinesh chourasiya

 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, प्रयागराज में आज गैंगस्टर और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसे लेकर सीएम ने उच्चस्तरीय बैठक की है, सीएम योगी ने डीजीपी और एडीजी लॉ एण्ड आर्डर को तलब किया है। इस बीच खबर हैं कि प्रयागराज की सभी सीमाओं को सील किया जा रहा है। एसटीएफ और फॉरेसिक की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और मौके का मुआयना कर रही है। अतीक अहमद के हत्यारों का नाम लवलेश, सनी, और अरुण मौर्य, बताया जा रहा है। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

अतीक अहमद और उसके भाई की गोली मार कर हत्या का वीडियो भी सामने आया गया है, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि किस तरह से उसकी हत्या की गई है। बता दें कि बीते दिन उसके बेटे असद को भी एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था। अभी उसके दफन करने को लेकर एक दिन ही हुआ था कि अतीक अहमद की भी हत्या कर दी गई है।

हमलावरों ने बहुत ही करीब से कनपटी पर फायर किया जिसके बाद वहीं पर दोनो भाई ढेर हो गए। मेडिकल कॉलेज के पास ही गोली मारी गई है। अतीक अहमद पूर्व सांसद रहा है और अशरफ पूर्व विधायक रहा है। अतीक अहमद को बीते दिनों एक केस की सुनवाई के लिए साबरमती जेल गुजरात से प्रयागराज लाया गया था।

मिलीे जानकारी के अनुसार हमलावर तीन हमलावरों को पुलिस ने​ गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि अतीक अहमद मीडिया से चर्चा कर रहा था तब उसे गोली मारी गई है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। पहले अतीक को गोली मारी गई फिर अशरफ को गोली मारी, इस दौरान हमलावर भी कैमरे के सामने आ गया। वहीं पर उन्होंने पिस्टल भी फेक दिया और खुल को सरेंडर कर दिया है। फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button