Uncategorized

भिलाई के सेक्टर 4 में बीएसपी ठेका श्रमिक ने लगाई फांसी जॉच में जुटी पुलिस 

By Dinesh chourasiya

भिलाई में एक 29 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक भिलाई स्टील प्लांट की कोक ओवन कैंटीन में कुक का काम करता था। रविवार सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले तो पेड़ से लटकी उसकी लाश देखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवक के परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पहचान अजय प्रजापति के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ महीनों से कोक ओवन कैंटीन में काम कर रहा था। अजय अपनी पत्नी और 6 महीने के बच्चे के साथ सेक्टर-4 में रहता था।

परिजनों की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतारा गया।

बच्चा होने के बाद शुरू किया था काम करना जानकारी के मुताबिक अजय को शराब पीने की आदत थी। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। पहले वो कुछ स्थायी काम भी नहीं करता था। लेकिन बताया जा रहा है कि जब से उसका बच्चा हुआ था, तब से उसने काम करना शुरू किया था, लेकिन शराब की लत नहीं छूट पाई। पत्नी उसे बार-बार समझाती थी, लेकिन वह नहीं मानता था। इसी वजह से दोनों के बीच आए दिन कहासुनी होती रहती थी।

पत्नी से अन-बन की बात आ रही सामने शनिवार रात करीब 8 बजे अजय शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी दौरान उसका पत्नी से विवाद हुआ। इसके बाद वह घर से बाहर निकल गया। इसके बाद वो कहां गया इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। रविवार सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले तो उन्हें पेड़ से लटकी एक लाश देखी। इसके बाद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। युवक के परिवार से पिता और भाई रायपुर से भिलाई आए, इसके बाद शव को फंदे से उतारा गया और सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया गया।

आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही पुलिस पुलिस ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का साफ पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद और शराब की लत को कारण माना जा रहा है, लेकिन असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही सामने आएगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button