
Uncategorized
भिलाई के न्यू खुर्सीपार के 2 हजार परिवारों ने हवन में डाली आहुतियां
By Dinesh chourasiya
श्री राधाकृष्ण मंदिर, न्यू खुर्सीपार में सोमवार सुबह अखंड पाठ के समापनके बाद हवन कराया गया। इसमें 2 हजार से ज्यादा परिवारों ने आहुतियांसमर्पित किया। मंदिर समिति द्वारा अनुष्ठान में हर तबके के लोगों कोधर्मलाभ दिलाने हवन सामग्री का वितरण किया गया था।
हवन के बाद 3हजार से अधिक लोगों ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। राम सबके हैं .. थीमके साथ पूरा कार्यक्रम हुआ। आखिर में महाआरती और हनुमान चालीसा कापाठ किया गया। शाम को मंदिर परिसर में आरती के लिए आसपास के क्षेत्रसे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसके अलावा खुर्सीपार थाना में भीभगवान श्रीराम की पूजा के बाद भंडारा का आयोजन किया गया।











