छत्तीसगढ़

चुनाव ख़त्म पर चाकूबाजी जारी.. राजधानी में वारदात, आरोपी की भी बेदम पिटाई, अब दोनों अस्पताल में

By Dinesh chourasiya

 

वारदात के बाद घायल छात्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही आरोपी मेहराज खांन को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

 

रायपुर: मतगणना के साथ ही चुनावी कवायद प्रदेश में पूरी हो चुकी है लेकिन राजधानी में चाकूबाजी जैसी वारदात बदस्तूर जारी है। दरअसल राजधानी रायपुर के लोधीपारा चौक पर एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि गुंडा बदमाश मेहरान खान उर्फ शम्मी ने आनंद वर्मा को पुरानी रंजिश के चलते सरेराह चाकू मार दिया।

प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक आरोपी मेहरान खान अपने एक अन्य साथी के साथ लोधीपारा चौक पहुंचा जहां आनंद अपने भाई की दुकान पर खड़ा था तभी आरोपी ने आनंद पर तीन वार करते हुए सीने और पेट समेत जांघ पर चाकू मार दिया जिससे वो गंभीर तौर पर घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी का साथी मौके से फरार हो गया लेकिन आरोपी मेहरान खान को मौजूद स्थानीय लोगो ने दबोचकर बेदम पिटाई कर दी जिसका वीडियो भी सामने आय़ा है।

वरदात के बाद घायल छात्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही आरोपी मेहराज खांन को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी मेहराज खान सिविल लाइन थाने का गुंडा बदमाश है। फिलहाल पंडरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button