छत्तीसगढ़

रिश्ते शर्मसार : नशेड़ी पिता बना हैवान; अपने ही पुत्र की फोड़ दी आंखे, गिरफ्तार 

By Dinesh chourasiya

महासमुंद। : जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां नशे में धूत कलयुगी पिता ने अपनी ही पांच साल के बेटे की दोनों आंखे फोड़ कर पिता पुत्र के रिश्ते को कलंकित कर दिया है। घायल मासूम का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पिता-

 : हम बात कर रहे हैं महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम ठाकुरदिया का जहां बीती रात्रि एक दिल दहला देने और पिता पुत्र के बीच के रिश्ते को शर्मसार होते देखा गया। बीती रात्रि गजानंद सिन्हा जो नशे का आदि है। अपनी मां रूखमणी सिन्हा से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। मां ने पैसा नहीं दिया तो आरोपी अपनी मां को जान से मार दूंगा कह कर उसे दौड़ने लगा। इसकी बीच नशे में धूत गजानंद सिन्हा की नजर घर के आंगन में बैठे अपने पांच साल के बेटे जयकुमार पर पड़ी। गुस्से में तमतमाए गजानंद सिन्हा ने अपने बेटे को पकड़ कर पास में ही रखे धारदार हथियार परसुल से बेटे की दोनों आंखे फोड़ दी। बच्चें को आरोपी पिता के कब्जे से छुड़ा कर पिथौरा हॉस्पिटल भेजा गया, जहां से बच्चें को डॉक्टरों ने महासमुंद मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया, वहां उसका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button