Uncategorized

नशीली दवा पिलाकर हाईस्कूल स्टूडेंट्स से रेप, फिर मिलने से किया मना तो insta पर वायरल कर दिया बलात्कार का पूरा वीडियों

पहले दोस्ती फिर प्यार का झांसा और फिर नशीली दवा पिलाकर रेप। इतना ही नहीं बल्कि फिर से सम्बन्ध बनाने से मना किया तो वीडियो ही सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दिया हैं। पीड़ित छात्रा का आरोप हैं की रेप के दौरान वह बेसुध थी तभी आरोपी शख्स ने उसका वीडियो भी बना लिया था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत बलात्कारी युवक को झिसरासत में ले लिया हैं।

जानकारी के मुताबिक़ लखनऊ के हसनगंज इलाके की रहने वाली छात्रा हाईस्कूल में पढ़ाई करती हैं। पिछले कुछ समय से उसका पडोसी उसका पीछा किया करता था। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई और दोनों के बीच बातें होने लगी। एक दिन युवक उस इंदिरापुरम के एक मकान में घुमाने ले गया. यहाँ बात ही बात में उसने छात्रा को कोई नशीली द्वा पीला दी जिससे छात्रा बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसका बलात्कार किया और पने फ़ोन से वीडियो भी बना लिया।

कुछ दिनों बाद युवक छात्रा को फिर से घूमने जाने की जिद करने लगा लेकिन छात्र लगातार मना करती रही। छात्रा के मना करने पर युवक ने उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर लड़की के रिश्तेदारों को टैग करते हुए वायरल कर दिया। इसकी जानकारी खुद उसके रिश्तेदारों ने उन्हें दी।

पीड़िता के परिजनों ने इसकी शिकायत नजदीकी थाने में की। जिसके बाद आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने रेपिस्ट युवक के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया हैं। मामले की जाँच की जा रही हैं।

 

Related Articles

Back to top button