Uncategorized

शराब के नशे में छत से गिरा युवक, मामा के साथ पार्टी मनाकर लौटा था घर, सुबह गलियारे में मिली लाश

भिलाई / केम्प-2: आज बिहारी मोहल्ला के शारदापारा से सूचना प्राप्त हुयी कि एक लड़के का शव घर के नीचे पड़ा हुआ है सिर से खून निकल रहा है जिस पर थाना छावनी पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि पिता मृतक सतीश चौधरी पिता जवाहर लाल चौधरी उम्र 25 वर्ष पता प्रकाश आटा चक्की के पास कैम्प 02 शारदापारा जो अपने मामा अमित चौधरी पिता द्वारिका चौधरी बिहारी मोहल्ला शारदापारा कैम्प 02 के साथ रात में मोहल्ले के उनके पारिवारिक पड़ोसी के यहां छटठी के कार्यक्रम में दोनो लोगो ने शराब पीये एवं शराब के नशे में अपने मामा के घर के उपर वाले कमरे में दोनो एक साथ सो गये। घर के नीचे के दरवाजा का ताला बंद था मृतक सतीश चौधरी उम्र 25 वर्ष एवं मामा अमित चौधरी जिस कमरे में सोये थे उससे लगे हुये गैलरी के गली तरफ की रैलिंग नहीं लगी हुयी है।

धटनास्थल पर गवाह एवं परिजनो द्वारा पूछताछ करने पर उनके द्वारा यह शंका व्यक्त की जा रही है कि मृतक सतीश चौधरी शराब के नशे में लघुशंका हेतु उठा होगा क्योकि मृतक के पैंट की जीप खुला हुआ है, रैलिंग का अंदाज नहीं लगा पाया होगा और नीचे गिर गया। मृतक शरीर से अधिक वजनी है जिसके कारण सिर पर चोट आयी होगी। प्रकरण में मर्ग क्रमांक 03/2023 कायम कर जांच की जा रही है। शव पंचनामा पश्चात पी.एम. हेतु रवाना किया गया है। घटना के सभी बिन्दुओं पर सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button