
24 घंटे के भीतर पुलिस की कार्यवाही: गूंगे-बहरे बालक का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
By Dinesh chourasiya
बिलासपुर। : पिता की हत्या का बदला लेने के लिए हत्यारे के मूक बधिर पुत्र का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला पचपेडी थाना क्षेत्र का है।
प्रार्थी समारूराम ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका बड़ा लड़का रितिक कुमार बंजारे उम्र 9 साल का जो गुंगा बहरा है। वह खेलने के लिए बाहर निकला था लेकिन वह घर वापस नही आया। आस पास और गांव में पता तलाश किया गया परन्तु कही नही मिला। पूर्व में गांव के दिनबंधु उर्फ झकल्ला से इसका विवाद हुआ था इसलिए शंका है कि वह तो लड़के को ले गया होगा।




इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पचपेडी पुलिस टीम के द्वारा संदेही आरोपी दीनबंधु उर्फ इकल्ला के घर तत्काल दाबिश दी गई। आरोपी दीनबंधु के कब्जे से उसके घर चिगराजपारा बिलसपुर से अपहृत बालक रितिक बंजारे को देखा गया। आरोपी दीनबंधु से मनौवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई. तो पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करते हुए बताया कि उसके पिता की हत्या समारू राम बंजारे ने कई साल पहले किया था। जिससे आरोपी का बचपन और जवानी गरीबी में गुजरी है. समारू जेल से छुड़ने के बाद अपने परिवार के साथ मजे से रह रहा था जिससे बदला लेने के लिए आरोपी द्वारा समारू राम बंजारे के लड़के रितिक को अगवा किया गया। आरोपी का मकसद समारू से 7-8 लाख रूपये फिरौती मांगने का प्लान था। जिसे पुलिस ने उसकी नापाक करतूत पर पानी फेर दिया। पुलिस आरोपी दिनबंधु को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।














