Uncategorized

इस जिले में कांग्रेस के साथ सर्व आदिवासी समाज की बढ़ेगी दिक्कतें, तकरीबन 300 लोग थामेंगे BJP का दामन

 कांकेर: चुनावी साल में छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। इसके साथ ही सियासी नेताओं के दलबदल का दौर भी शुरू हो गया है। पिछले दिनों प्रदेश के कई हस्तियों ने भाजपा प्रवेश किया था। इनमे सिने कलाकार से लेकर रिटायर्ड अधिकारी भी शामिल थे,  तो वही अब खबर आ रही हैं की उत्तर बस्तर यानी कांकेर में भी 300 लोग भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करने जा रहे हैं।

सूत्रों की माने तो जो लोग भाजपा प्रवेश करेंगे उनमे ज्यादातर सर्व आदिवासी समाज के लोग हैं, इनमे गोंड आदिवासी समाज के लोग हैं जो जल्द ही भगवा दल का दमन थामेंगे। चुनाव से पहले बस्तर में फिर से एक बार जीत का परचम लहराने का दावा करने वाली कांग्रेस के लिए इसे झटके के तौर पर देखा जा रहा हैं। वही सर्व आदिवासी समाज जो की चुनाव में उतरकर प्रदेश में तीसरी ताकत बनने का दम्भ भर रही है उसके लिए भी ये एक झटका माना जा रहा हैं।

Related Articles

Back to top button