Uncategorized

अहिवारा में भक्ति का महासंगमः 40 मीटर लंबी चुनरी थामे सड़कों पर उतरीं हज़ारों महिलाएं, बनारस के नर कपाल और प्रयागराज की रक्त धारा ने किया मंत्रमुग्ध

By Dinesh chourasiya

 

नंदिनी अहिवारा फोटो:- नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में युवा छत्तीसगढ़ी भक्ति मंच द्वारा आयोजित भव्य चुनरी यात्रा महोत्सव के 10वें गौरवशाली वर्ष (धुरंधर 10) का एक अभूतपूर्व वैभव के साथ हुआ। मंच के प्रदेश अध्यक्ष दाऊ आनंद ताम्रकार (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भारतीय जनता युवा मोर्चा छ.ग.) एवं अध्यक्ष राहुल चंदेल के नेतृत्व में आयोजित इस दूसरे चरण में श्रद्धा और कला का ऐसा संगम दिखा कि पूरा नगर भक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

00 शिवराम मंदिर में हुआ विधि-विधान से पूजन, 40 मीटर चुनरी थामे निकलीं महिलाएं
यात्रा का शुभारंभ नंदिनी नगर के शिवराम मंदिर में माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुआ। दाऊ संतोष ताम्रकार एवं श्रीमती तुलसी ताम्रकार ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा संपन्न की, जबकि पंडित योगेश पाण्डेय ने विधि-विधान से 40 मीटर लंबी चुनरी का पूजन करवाया। जैसे ही यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई, हज़ारों महिलाओं ने 40 मीटर लंबी चुनरी को अपने हाथों में थाम लिया। चिलचिलाती धूप के बावजूद महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। यात्रा के दौरान चुनरी को छूने और थामने के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त ललक देखी गई।

00 विशेष आकर्षणः प्रयागराज और बनारस के कलाकारों ने बांधा समां
महोत्सव के दूसरे चरण को यादगार बनाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की सांसें थाम दीं
रक्त धारा (प्रयागराज, उत्तर प्रदेश) प्रयागराज से आए कलाकारों ने रक्त धारा की ऐसी रोमांचक और शक्तिपूर्ण प्रस्तुति दी कि लोग देखते रह गए। नर कपाल पीठ (बनारस) की अघोर परंपरा और नर कपाल पीठ के कलाकारों ने अपनी रहस्यमयी और आध्यात्मिक प्रस्तुति से एक अलग ही वातावरण तैयार कर दिया। कांतारा शो फिल्म और लोक परंपरा से प्रेरित कांतारा शो की ऊर्जा और वेशभूषा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रेत-परेतीन व काली सखी मां काली की सखियों (प्रेत-परेतीन) के रूप में सजे कलाकारों ने अपनी अद्भुत अदाकारी से रोमांच पैदा किया। धुमाल और डीजे की गूँजरू दुर्ग के प्रसिद्ध गौरी कृपा धुमाल, डीजे सागर साउंड और दिनेश ऑडियो की भक्तिमय धुन पर श्रद्धालु घंटों झूमते रहे।

00 व्यापारियों और विभिन्न समाजों ने बिछाए पलक-पावड़ेः जगह-जगह हुआ दाऊ आनंद ताम्रकार का भव्य स्वागत्
चुनरी यात्रा के दौरान नगर की एकता और सौहार्द का एक अनूठा दृश्य देखने को मिला। नंदिनी टाउनशिप से लेकर अहिवारा शीतला मंदिर तक के पूरे यात्रा मार्ग में व्यापारी संघों और विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत द्वार बनाए गए थे। युवा छत्तीसगढ़ी भक्ति मंच के प्रदेशाध्यक्ष दाऊ आनंद ताम्रकार का हर चौक-चौराहों पर पुष्प मालाओं के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। विभिन्न समाजों के प्रमुखों और व्यापारियों ने न केवल यात्रा का अभिनंदन किया, बल्कि जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल और जलपान की व्यवस्था भी की। यह स्वागत दाऊ आनंद ताम्रकार के कुशल नेतृत्व और नगरवासियों के प्रति उनके जुड़ाव का प्रत्यक्ष प्रमाण बना।

07 से 10 हज़ार भक्तों का हुजूम, अहिवारा मार्केट में हुआ भव्य स्वागत
नंदिनी टाउनशिप मार्केट से शुरू हुई यह यात्रा अहिवारा मार्केट होते हुए माता शीतला मंदिर पहुँची। रास्ते भर पुष्प वर्षा और जयकारों से यात्रा का स्वागत हुआ। अनुमान के मुताबिक, इस भव्य यात्रा में 7 से 10 हजार श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा मार्ग जय माता दी के नारों से गुंजायमान रहा। अंत में माता शीतला मंदिर में चुनरी अर्पण कर लोक-कल्याण की कामना की गई।

00 दिग्गज नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत
इस धार्मिक महाकुंभ में साजा के पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, अहिवारा के पूर्व विधायक राजमहंत सांवला राम डाहरे, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, जनपद पंचायत अध्यक्ष लीमन साहू और छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य सौरभ सिंह जागृत विशेष रूप से शामिल हुए। साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष रामजी निर्मलकर, पार्षद अनुज साहू, एल्डरमैन ममता जंघेल, शिवशंकर कश्यप और ममता साहू, संध्या नायक, किरण सोनी,शोभा शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

00 प्रशासनिक मुस्तैदीः टी.आई. अनिल पटेल की सूझबूझ से शांतिपूर्ण संपन्न हुई विशाल यात्रा
लगभग 10 हजार की भारी भीड़ और 40 मीटर लंबी चुनरी के साथ पदयात्रा को सुरक्षित रूप से संपन्न कराना पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी परीक्षा थी। इस चुनौती को अहिवारा थाना प्रभारी अनिल पटेल ने अपनी टीम के साथ बखूबी निभाया। यात्रा के प्रारंभ से लेकर समापन तक टी.आई. अनिल पटेल स्वयं मुस्तैद रहे और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रखी। उनके सटीक ट्रैफिक मैनेजमेंट और भीड़ नियंत्रण के कारण इतनी विशाल संख्या के बावजूद कहीं भी जाम या अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी।

इस अवसर पर समिति के प्रदेश प्रवक्ता आदित्य ताम्रकार, अध्यक्ष अभिनव ताम्रकार, सौम्या मिर्चे, जितेन्द्र यादव, गैंदलाल जोशी, साहिल साहू, करण साहू, खेमेश निर्मलकर, महेश निर्मलकर, लोकेश सेन्दरे, उज्जवल दुबे, ऋषि, राज केजीएफु, द्विवांश माडले, ड्रोण निर्मलकर, वासु बघेल, पारस, ओमसाहू, प्रीतम यादव, देवेन्द्र कश्यप, बिट्टृ कुर्रे, शशि जोशी, प्रियांशु मिश्रा, सोम, मनीष, तन्नु दुबे, सोनिया, गितांजली, खुशी एंव आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button