दुर्ग में नशे में चला रहे थे स्कूल और यात्री बस ड्राइवर:यातायात पुलिस ने दोनों को जब्त कर कोर्ट भेजा,
By Dinesh chourasiya

दुर्ग में स्कूली बच्चों और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने चिखली चौक पर चेकिंग अभियान चलाया। सोमवार को 2 बस ड्राइवर नशे की हालत में बस चलाते मिले। इनमें एक कृष्णा पब्लिक स्कूल की बस क्रमांक सीजी 07 सीटी 0968 का ड्राइवर था।







इसी जांच के दौरान दुर्ग रोडवेज की यात्री बस क्रमांक सीजी 07 ई 1762 भी जांच के लिए रोकी गई। इस बस को दुर्ग से कवर्धा के बीच चलाया जा रहा था। जांच में इसका ड्राइवर भी नशे की हालत में वाहन चलाते मिला। पुलिस ने दोनों बसों को जब्त कर ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें न्यायालय भेज दिया।

ड्राइवर नशे में चला रहे थे बस




स्कूल और यात्री बस को चलाने वाले ड्राइवर नशे की हालत में थे। ऐसे में उनके लिए बस में यात्रा करना खतरनाक हो सकता है। यातायात पुलिस के अनुसार, सड़क हादसों को रोकने के लिए नशे में वाहन चलाने वालों की जांच लगातार की जा रही है। स्कूल बस और यात्री बस ड्राइवरों की जांच पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि, स्कूली बच्चों और यात्रियों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस ने दोनों चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की है और उन्हें न्यायालय के सामने पेश करने के लिए भेजा गया है। जब्त की गई दोनों बसों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।एक





