Uncategorized

बीएसपी से फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में लौह स्क्रैप एवं कोक/कोयला चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार  अब तक लोहा चोरी मामले में 16 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है

By Dinesh chourasiya

दिनांक 26.05.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह, खदानपारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स तथा प्लॉट क्रमांक-18, एच.आई.ए. हथखोज, भिलाई में पुलिस टीम द्वारा जांच की गई। मौके पर विभिन्न हाईवा, ट्रक एवं अन्य वाहनों में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट, बीम एवं कटिंग सामग्री भरी हुई पाई गई। साथ ही बड़ी मात्रा में लौह स्क्रैप अलग-अलग स्थानों पर संग्रहित मिला।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों द्वारा संगठित रूप से भिलाई इस्पात संयंत्र से फ्लू डस्ट परिवहन के दौरान लौह स्क्रैप की चोरी कर उसे उक्त स्थान पर अवैध रूप से संग्रहित किया जा रहा था। मौके से लगभग 250 टन वजनी लौह प्लेट, बीम कटिंग एवं अन्य स्क्रैप सामग्री जप्त की गई। इसके अतिरिक्त स्क्रैप परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त वाहन, हाईड्रा, जेसीबी एवं अन्य मशीनरी भी जप्त की गई।

विवेचना के दौरान आरोपी हेमंत देवांगन की संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हिमांशु ब्रदर्स कंपनी में लोडर ऑपरेटर के रूप में कार्य करता था। गिरोह के सदस्यों द्वारा उससे रात्रि के समय लौह स्क्रैप के साथ-साथ कोक/कोयला भी लोड कराया जाता था, जिसे फ्लू डस्ट के भीतर छिपाकर हाईवा वाहनों के माध्यम से भिलाई इस्पात संयंत्र से बाहर भेजा जाता था। आरोपी की संलिप्तता प्रमाणित होने पर घटना में प्रयुक्त लोडर विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

प्रकरण में अब तक कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा अन्य फरार आरोपियों की तलाश एवं विवेचना जारी है।

 

आरोपी का नाम :

1. हेमंत देवांगन, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम मोखा, जिला धमतरी।

1. घटना में प्रयुक्त लोडर क्रमांक CG 07 CE 0249।

 

Related Articles

Back to top button