Aradhna news BalodBalodUncategorizedछत्तीसगढ़
Trending

घनी आबादी में मोबाइल टावर लगाने का विरोध, वार्डवासियों ने कलेक्टर व नगर पालिका से लगाई रोक की गुहार

बालोद के वार्ड क्रमांक 01 में मोबाइल टावर निर्माण पर विवाद, बड़ी संख्या में नागरिकों ने सौंपा सामूहिक आवेदन

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 20 जुलाई 2026। नगर पालिका परिषद बालोद के वार्ड क्रमांक 01 पाररास में घनी आबादी एवं विद्यालय के समीप प्रस्तावित मोबाइल टावर के निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों का विरोध तेज हो गया है। वार्डवासियों ने कलेक्टर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा नगर पालिका अध्यक्ष सहित संबंधित अधिकारियों को सामूहिक आवेदन सौंपकर निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने और आवश्यक वैधानिक अनुमति की जांच कराने की मांग की है।

आवेदन में नागरिकों ने उल्लेख किया है कि जिस स्थान पर मोबाइल टावर का निर्माण किया जा रहा है, वह घनी आबादी वाला आवासीय क्षेत्र है तथा उसके आसपास विद्यालय भी स्थित है। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने जनस्वास्थ्य, बच्चों की सुरक्षा एवं संभावित दुष्प्रभावों को लेकर चिंता व्यक्त की है।
वार्डवासियों का कहना है कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सभी आवश्यक शासकीय स्वीकृतियां एवं नगर पालिका की अनुमति प्राप्त हुई है या नहीं, इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए।
इस संबंध में नगर पालिका एवं जिला प्रशासन को सौंपे गए आवेदन में जनहित, कानून व्यवस्था तथा स्थानीय नागरिकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। आवेदन पर बड़ी संख्या में वार्डवासियों एवं ग्रामवासियों के हस्ताक्षर भी किए गए हैं।
अब इस मामले में जिला प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा की जाने वाली कार्रवाई पर क्षेत्रवासियों की निगाहें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button