Uncategorized

पुलिस ने अभिजीत दीपके को जंतर-मंतर से उठाया:संसद तक पहुंचे प्रदर्शनकारी; पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, लाठीचार्ज किया, कई घायल

By Dinesh chourasiya

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने सभी सांसदों से छात्रों के समर्थन में खड़े होने की अपील की है।

इससे पहले, CJP के समर्थक सोमवार को संसद भवन के करीब पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने संसद में घुसने की कोशिश की। इसके बाद संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेन गेट को बंद कर दिया गया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। जब बाहर ये हंगामा चल रहा था उस वक्त पीएम समेत सभी सांसद संसद में मौजूद थे।

सुबह प्रदर्शनकारी राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन में भी घुस गए थे। कुछ लोग बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक भी पहुंचे थे।

आंसू गैस के गोले दागने से प्रदर्शनकारियों में अफरा-तफरी मच गई।
सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए संसद भवन के बाहर आंसू गैस के गोले दागे
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आई।

CJP का जंतर-मंतर से संसद तक का मार्च 

गुजरात में भी सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन

सोनम वांगचुक के समर्थन में गुजरात के कई शहरों में प्रदर्शन हुए हैं। अहमदाबाद के लॉ गार्डन में बिना अनुमति के जमा हुए कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा सूरत, जूनागढ़ और भावनगर में भी सरकार और

Related Articles

Back to top button