Uncategorized

भिलाई में ऑटो में सवार यात्री की जेब से ₹74,000 चोरी करने वाले ऑटो चालक एवं उसके साथी गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

 

प्रार्थी अरविन्द कुमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी कन्या शाला स्कूल के पास, भिलाई द्वारा थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 15.07.2026 को वह जीई रोड भिलाई-03 स्थित कार्यालय से केनरा बैंक, बरोदा शाखा, भिलाई-03 में ₹74,000 जमा कराने जा रहा था। इस दौरान वह एक नीले-सफेद रंग के ऑटो में सवार हुआ, जिसमें पहले से दो अन्य व्यक्ति बैठे हुए थे।

ऑटो चालक द्वारा प्रार्थी को पहले पीछे एवं बाद में आगे बैठाया गया तथा केनरा बैंक तक न ले जाकर ज्योति कटिंग, चरोदा के पास उतार दिया गया। वहां उतरने के बाद प्रार्थी ने अपनी जेब की जांच की तो उसमें रखे ₹74,000 नगद गायब मिले। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 377/2026 धारा 303(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर ऑटो क्रमांक CG 07 DB 6016 के चालक एवं उसके साथी को हिरासत में लेकर पहचान परेड कराई गई, जिसमें प्रार्थी ने दोनों की पहचान की। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :

आरोपियों द्वारा ऑटो में सवारियों की सीट बदलवाकर उनका ध्यान भटकाया जाता था। इसके बाद जेब से नगदी निकालकर वाहन खराब होने का बहाना बनाते हुए सुनसान स्थान पर यात्री को उतार दिया जाता था, जिससे चोरी की जानकारी तत्काल न हो सके

आरोपी का नाम :

1. बॉबी गुरजीत सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (बॉम्बे आवास), जामुल, जिला दुर्ग।

2. धीरज वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (बॉम्बे आवास), जामुल, जिला दुर्ग।

 

 

Related Articles

Back to top button