Uncategorized

रायपुर मे कांग्रेस की पदयात्रा, महिलाएं बोलीं- नकटी में घर बनाकर दो:कांग्रेसियों ने सड़क पर खाना खाया, राम मंदिर के पास बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल तैनात

By Dinesh chourasiya

रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस दीपक बैज के नेतृत्व में राजभवन तक 14 किलोमीटर की पदयात्रा कर रही है। पदयात्रा फिलहाल VIP चौक पार कर राजभवन की ओर बढ़ रही है। रास्ते में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रभावित परिवारों ने सड़क पर बैठकर भोजन किया।

इस दौरान प्रभावित महिलाएं ‘नकटी में ही घर बनाओ’ के नारे लगाते हुए सरकार से गांव में ही पुनर्वास की मांग कर रही हैं। राम मंदिर के पास पुलिस ने बैरिकेड लगाकर भारी पुलिस बल तैनात किया है। यहीं पदयात्रा को रोका जाएगा।

इसके बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा। पदयात्रा में पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, अनिला भेड़िया, प्रमोद दुबे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रभावित परिवार शामिल हैं।

पदयात्रा को देखते हुए श्रीराम मंदिर तिराहा (करेंसी टॉवर) से तेलीबांधा थाना तिराहा तक सर्विस रोड 5 घंटे के लिए बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से मेन रोड का इस्तेमाल करने और सर्विस रोड से बचने की अपील की है।

यात्रा से पहले नकटी गांव में विस्थापितों के साथ जुटे थे कांग्रेसी।

Related Articles

Back to top button