भिलाई में मोटर सायकल चोर पकड़ाया 03 मोटर सायकल बरामद आरोपी के कब्जे से यामाहा आर-15, केटीएम एवं होंडा साइन मोटर सायकल जप्त
By Dinesh chourasiya

प्रार्थी युगल पटेल द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 01.06.2026 को उसका भाई कुणाल पटेल मोटर सायकल यामाहा आर-15 क्रमांक CG 07 CU 6238 से कैलाश नगर सामान खरीदने गया था। सामान खरीदने के बाद वापस लौटने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर सायकल चोरी कर ली गई थी।







प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 376/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही आनंदी मंडल को थाना चक्रधर नगर, रायगढ़ क्षेत्र से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने कैलाश नगर, भिलाई से उक्त मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही लगभग दो वर्ष पूर्व बिलासपुर से होंडा साइन तथा लगभग 20-25 दिन पूर्व रायपुर क्षेत्र से केटीएम मोटर सायकल चोरी करना भी स्वीकार किया।
आरोपी के निशानदेही पर चोरी की गई तीनों मोटर सायकल बरामद की गईं। आरोपी को दिनांक 14.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।




मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपी भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर खड़ी मोटर सायकलों को चिन्हित कर अवसर पाकर चोरी करता था तथा चोरी के वाहनों को अन्य जिलों में ले जाकर छिपाकर रखता था, जिससे पुलिस की निगरानी से बच सके।
आरोपी का नाम :
1. आनंदी मंडल, उम्र 32 वर्ष, निवासी पराधीपाली शंकरमा, जिला संबलपुर (उड़ीसा), हाल-ग्राम दर्राभाठा रिसोड़ा, थाना सरिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़)।
जप्त सामग्री :
1. मोटर सायकल यामाहा आर-15 क्रमांक CG 07 CU 6238
2. मोटर सायकल होंडा साइन क्रमांक CG 10 BG 8613
3. मोटर सायकल केटीएम (बिना नंबर), चेसिस क्रमांक ME25YCYJ5KC0396
—0000—






