Uncategorized

भिलाई में कंपनी बनाकर रकम दोगुनी करने का दिया झांसा:शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 59 लोगों से 3 करोड़ रुपए ठगे आरोपी   गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

सुपेला पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 59 निवेशकों से 3 करोड़ से अधिक की ठगी करने का आरोपी योगेश साहू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2025 में सुपेला और स्मृति नगर थाने में केस दर्ज हुआ था।

दोनों मामलों में आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। इसी सिलसिले में आरोपी बुधवार को अपने वकील के साथ कोर्ट पहुंचा था। उसके कोर्ट आने की सूचना कुछ निवेशकों को लग गई। सभी कोर्ट पहुंचे और उसे पकड़कर सुपेला थाने को सौंपा। पुलिस ने रिटायर्ड बीएसपी कर्मी राजू नामदेव की शिकायत पर आरोपी योगेश उसकी पत्नी मेघा, गौरव सनन और उसकी पत्नी निशा सनन के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके तीन आरोपी अभी फरार हैं।

पुलिस को प्रार्थी राजू नामदेव ने बताया कि आरोपी ने एरिना कैपिटल नाम की कंपनी खोलकर 59 लोगों से ठगी की है। वर्ष 2025 में एक दोस्त के माध्यम से आरोपी योगेश से पहचान हुई थी। उसने उसे निवेश का प्लान बताया, जिसमें रकम दोगुनी होने और प्रतिमाह 10 प्रतिशत तक लाभ का दावा किया गया। विश्वास दिलाने के लिए कई निवेशकों के फर्जी या भ्रामक स्टेटमेंट भी दिखाया गया।

फिर 21 मार्च 2025 को उन्होंने अपने बैंक खाते से 15 लाख रुपए योग अकाउंटिंग एंड फाइनेंशियल सर्विस के खाते में ट्रांसफर किया।

शुरुआती कुछ महीनों तक भरोसा बनाए रखा गया, लेकिन पिछले 9-10 महीनों से न तो मुनाफा मिला और न ही मूल राशि वापस की। आरोपी ने निवेशक शादाब सिद्दीकी से 1.61 करोड़ , इंद्रेश कुमार बांगरेड़ से 1.12 करोड़, विद्यानंद चंद्र दत्ता एवं अंकित दत्ता से 23 लाख, अरुण कुमार एवं प्रज्ञा दुबे से 63 लाख समेत 59 निवेशकों से शेयर ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर 3 करोड़ से अधिक की ठगी की है।

शिकायतकर्ताओं का दावा है कि योगेश ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 5 सौ करोड़ से अधिक की ठगी की है। आसपास के जिले और दो राज्यों के निवेशकों की संख्या भी 1 हजार से अधिक हैं, जिन्हें आरोपी ने अपने भाई और दोस्तों के साथ मिलकर ठगा है।

 

Related Articles

Back to top button