Uncategorized

रायपुर जिला कोर्ट में भाई ने भाई पर किया हमला; पेशी पर आए थे दोनों।  घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Dinesh chourasiya

रायपुर जिला कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान झड़प हुई है। कोर्ट परिसर स्थित पुलिस चौकी के सामने एक युवक पर हमला कर दिया । घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक आपस में भाई हैं। दोनों जिला कोर्ट में नियमित पेशी पर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद और मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि एक युवक ने दूसरे पर हमला कर दिया।

युवक की हालत गंभीर

घटना कोर्ट परिसर और पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई, जिससे वहां मौजूद वकीलों, पुलिसकर्मियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हमले के बाद घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। पुलिस हमले के पीछे पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद के एंगल से जांच कर रही है

Related Articles

Back to top button