छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर जारी , राजनांदगांव में पारा 46°C पहुंचा:रायपुर-बिलासपुर, दुर्ग में 45°C के करीब; 18 जिलों में हीटवेव का अलर्ट
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत 18 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज गर्म हवाएं चलेगीं और तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति 5 दिनों तक सेंट्रल पार्ट में रह सकती है।







इस बीच बिलासपुर में लू लगने से एक बुजुर्ग की मौत होने की आशंका है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।




पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। रायपुर शहर में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 45°C और न्यूनतम तापमान 29°C के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी के कारण एसिडिटी की समस्या और निपटने के उपायों के बारे में जान लीजिए…
देश के कई हिस्सों में तापमान 45°C चल रहा है। इसमें अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ध्यान न देने पर ये प्रॉब्लम बड़ी हो सकती है। आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि खानपान, लाइफस्टाइल में बदलाव और घरेलू उपायों से एसिडिटी से निजात पाई जा सकती है।





