Uncategorized

भिलाई के फॉरेस्ट नर्सरी में लगी भीषण आग:सूखी झाड़ियों से उठी लपटें पेड़ों तक पहुंचीं;फायर ब्रिगेड की 2 टीमों ने समय रहते आग पर काबू पाया

By Dinesh chourasiya

दुर्ग के तालपुरी इलाके में शनिवार शाम फॉरेस्ट नर्सरी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग पहले सूखी झाड़ियों में लगी और देखते ही देखते नर्सरी के अंदर लगे पेड़ों तक पहुंच गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दुर्ग अग्निशमन कार्यालय को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो दमकल टीम मौके के लिए रवाना की गई।

घटना शाम करीब 7:15 बजे की बताई जा रही है। आग फॉरेस्ट नर्सरी हुडको के सामने स्थित क्षेत्र में लगी। मामला पद्मनापुर थाना क्षेत्र का है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने देखा कि नर्सरी के अंदर पेड़ों और सूखी झाड़ियों में तेज आग लगी हुई है। आग लगातार फैल रही थी, जिससे बड़ी घटना होने का खतरा बन गया था।

काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू अग्निशमन कर्मियों ने अलग-अलग दिशा से पानी की बौछार शुरू की और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर टीम की तेजी से कार्रवाई के चलते आग को आसपास के हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने का कारण साफ नहीं हो पाया है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार सूखी झाड़ियों में आग लगने के बाद वह नर्सरी के अंदर तक पहुंच गई थी। विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

पूरे क्षेत्र में नजर आई आग की लपटें।

झाड़ियों में आग लगने की जताई जा रही आशंका घटना की जानकारी मिलते ही जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की।

नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर अग्निशमन सहायक प्रभारी और स्टेशन प्रभारी प्रवीण बारा और संतोष पांडेय मौजूद रहे। शुरुआती जांच में झाड़ियों में आग लगने की बात सामने आ रही है, लेकिन अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button