Uncategorized

छत्तीसगढ़ में 2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट 

By Dinesh chourasiya

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

इस मौसम के बीच बीजापुर जिले में बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ क्षेत्र में भी बिजली गिरने से 10 मवेशियों ने दम तोड़ दिया।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। फिलहाल प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया है और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रायपुर में रिकॉर्ड हुआ है।

Related Articles

Back to top button