Uncategorized

CG में : जांजगीर चांपा में रावण दहन से पहले हादसा, क्रेन मशीन गिरने से पिता पुत्री घायल

By Dinesh chourasiya

जांजगीर चांपा। : जिले के चांपा नगर के भाले राव मैदान में दशहरा के दौरान हादसा हो गया है, यहां दशहरा देखने गए पिता-पुत्री के ऊपर लिफ्टर क्रेन मशीन गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का बीडीएम अस्पताल में उपचार जारी है।
मिली जानकारी अनुसार, शनिवार की रात करीबन 10 बजे भाले राव मैदान में राम रावण संवाद के लिए लिफ्टर क्रेन मशीन लगाया गया था। जोकि लिफ्टर मौके पर ही पलट गया उसे नीचे खड़े पिता अवधेश सिंह और उसकी ढाई साल की पुत्री सृष्टि सिंह चपेट में आने से अवधेश सिंह के दोनो पैर टूट गई वही सृष्टि सिंह को हल्की चोट आई है। दोनो को उपचार के लिए निजी अस्पताल NKH में भर्ती कराया गया है, दोनो का इलाज जारी है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button