Uncategorized

CG में आदिवासी युवती से गैंगरेप:छठ्ठी कार्यक्रम में परिचित युवकों ने पिलाई शराब, फिर जंगल में वारदात, 2 आरोपी अरेस्ट

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आदिवासी युवती से गैंगरेप किया गया है। परिचित लड़के पहले छठ्ठी कार्यक्रम में शराब पिलाई, फिर जंगल में ले जाकर बारी-बारी से रेप किया। वारदात के बाद युवती को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकले। हालांकि पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है।

मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक युवती गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात परिचित के यहां से छठ्ठी कार्यक्रम से घर लौट रही थी। इस दौरान शराप पिलाए परिचित युवकों ने रानीदहरा और सरोदा दादर के बीच जंगल में युवती से रेप किया और मौके से फरार हो गए।

मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि

किसी तरह युवती थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। ऐसे में चिल्फी थाना और महिला थाना पुलिस सक्रिय हुई और पीड़िता को तत्काल उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़िता के बताए हुलिए के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने जुर्म स्वीकार किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button