Uncategorized

भिलाई में डीएसपी के बेटे ने लगाई फांसी:पिता की लगी थी विधानसभा में ड्यूटी, मम्मी-बहन गए थे शादी में जबलपुर, फंदे पर लटका मिला बेटे का शव जांच में जुटी पुलिस

By Dinesh chourasiya

भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में गुरुवार रात छत्तीसगढ़ प्रथम वाहिनी बटालियन कॉलोनी में रहने वाले एक डीएसपी रैंक के अधिकारी के बेटे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान आयुष झारिया (20) के रूप में हुई है। वह रुंगटा कॉलेज का छात्र था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो पाई है।

आयुष के पिता संतोष झारिया डीएसपी हैं और भिलाई की प्रथम वाहिनी बटालियन में पदस्थ हैं। वे अपने बेटे के साथ बटालियन के पीछे स्थित कॉलोनी में रहते थे। गुरुवार रात जब संतोष झारिया ड्यूटी से वापस घर पहुंचे, तो उन्होंने हमेशा की तरह बेटे को आवाज दी। लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं आया।

घर पर कोई नहीं था, मम्मी-बहन शादी में गए थे जबलपुर पिता संतोष झारिया की ड्यूटी विधानसभा में लगी थी। वहीं आयुष की मम्मी और बहन जबलपुर शादी समारोह में गए हुए थे। पिता जब ड्यूटी कर लौटे तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद उन्होंने कमरे की खिड़की से अंदर झांककर देखा तो आयुष कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी सूचना मिलते ही स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आयुष पढ़ाई कर रहा था और पहली नजर में ऐसा कोई कारण सामने नहीं आया है, जिससे इस कदम की वजह समझ में आए। हालांकि जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।

Related Articles

Back to top button