Uncategorized

रायपुर में कांग्रेस-दफ्तर का घेराव किए बिना लौटे BJYM कार्यकर्ता:पुलिस ने टिन शेड लगाकर रोका; यूथ कांग्रेस के टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन को बताया गलत

By Dinesh chourasiya

राजधानी रायपुर में कांग्रेस दफ्तर का घेराव करने निकले BJYM कार्यकर्ता बिना घेराव के ही वापस लौट गए। पुलिस ने शंकर नगर चौक के पास टिन शेड लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इससे वे आगे राजीव भवन की ओर नहीं बढ़ पाए और वापस लौट आए।

बता दें कि BJYM कार्यतकर्ताओं ने दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए प्रदर्शन का विरोध किया था। उन्होंने दिल्ली में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन को गलत बताते हुए ये प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस हमेशा भारत देश की ख्याति को नुकसान पहुंचाती है। ये शर्मनाक है।

Related Articles

Back to top button