Uncategorized

छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ 87 लाख मतदाता:SIR के बाद बढ़े 2.34 लाख वोटर्स; दुर्ग में सबसे ज्यादा, 

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, प्रदेश में 2 लाख 34 हजार 994 वोटरों की संख्या बढ़ी है। SIR से पहले 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 मतदाता थे। जो अब बढ़कर 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 मतदाता हो गए हैं।

छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पूरा हो गया है। इस काम के लिए 27 हजार से ज्यादा BLO की ड्यूटी लगी थी।

छत्तीसगढ़ में 27 हजार से ज्यादा BLO ने किया सर्वे

SIR के पूरे अभियान में 27,196 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरित किए। मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट नामों की पहचान कर सूची को अपडेट किया गया। इश दौरान करीब 1.84 करोड़ मतदाताओं के गणना फॉर्म का डिजिटलीकरण किया गया।

दावे-आपत्तियों का तय समय में निराकरण

23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 के बीच नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए दावे-आपत्तियां ली गईं। सभी आवेदनों का निराकरण 14 फरवरी 2026 तक कर लिया गया। जिन मतदाताओं के फॉर्म वापस नहीं मिले, उनकी विधानसभा-वार सूची आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई।

राजनीतिक दलों को मुफ्त में उपलब्ध कराई गई सूची

हर जिले में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अंतिम मतदाता सूची की दो प्रतियां (एक फोटोयुक्त प्रिंटेड और एक बिना फोटो सॉफ्ट कॉपी) निशुल्क उपलब्ध कराई गई हैं। SIR के दौरान प्राप्त नवीनतम फोटो भी सूची में अपडेट किए गए हैं।

4 महीने चला अभियान

27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ यह अभियान राज्य के 33 जिलों में मिशन मोड पर चलाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक अधिकारियों, BLO और बूथ लेवल एजेंट्स की सक्रिय भागीदारी रही। मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए भी मतदाताओं को जागरूक किया गया।

ऑनलाइन भी देख सकते हैं अपना नाम

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सभी मतदान केंद्रों और निर्धारित स्थानों पर किया गया है। इसके अलावा यह सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है, जहां मतदाता अपने विवरण की जांच कर सकते हैं।

………………..

Related Articles

Back to top button