Uncategorized

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में जेवर लूटकर भाग रहे बदमाशों को लोगों ने लाठी डंडे से जमकर पीटा महिला को कट्टा दिखाकर  लूट,चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दबोचा

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बदमाशों ने देसी कट्टे की नोक पर एक महिला से जेवर लूट लिए। सिंघनपुरी से सोनबरसा जा रही महिला और उनके पति के रास्ते में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने कट्टा दिखाकर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने महिला के गले का सोने का हार, दो झुमके और सोने की पत्ती माला लूटकर फरार हो गए।

घटना के दौरान पीड़िता और उनके पति ने शोर मचाया, जिससे आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए और दो बदमाशों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों बदमाशों की जमकर धुनाई की।

ग्रामीणों ने बदमाशों को खेत में घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। पिटाई के दौरान ग्रामीणों ने बदमाशों से पूछा वो किस गांव के हैं। बदमाशों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और हापुड़ जिले के हैं।

बदमाशों की पिटाई का वीडियो वहां मौजूद किसी युवक ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं बाकी दो आरोपी अभी भी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगी है। यह घटना पिपरिया थाना इलाके की है।

अब जानिए पूरा मामला

दरअसल, यह घटना सोमवार की है। जानकारी के अनुसार, साजा थाना के केशडबरी निवासी पीड़िता पार्वती वर्मा (45) अपने पति सुरेंद्र वर्मा के साथ बाइक से सोनबरसा (कवर्धा) अपने मायके जा रही थी। तभी रास्ते में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनका पीछा किया और रास्ता रोक लिया।

बदमाशों ने देसी कट्टा दिखाकर दंपती को धमकाया। इसके बाद बदमाश महिला के गले का सोने का हार, दो झुमके और सोने की पत्ती माला छीनकर भाग निकले।

रास्ता रोककर बदमाशों ने महिला से की लूट

वारदात के बाद महिला और उसके पति ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला और उसके पति की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर उनकी ओर दौड़ पड़े। लोगों ने उनसे पूछा तो दंपती ने बताया कि चार बदमाशों ने रास्ता रोक उनके 1.60 लाख रुपए के 5 तोला जेवर लूट लिए और फरार हो गए।

ग्रामीणों ने पीछाकर बदमाशों को पकड़ा

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और बदमाशों का पीछा किया। ग्रामीणों ने जेवर लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा उन दोनों बदमाशों पर फूट पड़ा। उन्होंने बदमाशों को खेत में घेर लिया और उनकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया है।

यूपी के हैं लूट में शामिल दोनों बदमाश

इस दौरान ग्रामीणों ने बदमाशों से पूछा कि तुम कौन से गांव से हो। बदमाश ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर के हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने पिपरिया थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस भी पहुंच गई और दोनों को हिरासत में ले लिया। वहीं लूट में शामिल दो अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस जिनकी तलाश कर रही है।

पुलिस ने बदमाशों से लूट के जेवर किए जब्त

बदमाशों से एक देसी कट्टा और बाइक जब्त

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और वारदात में इस्तेमाल दोनों मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। लूटे गए जेवर की कीमत करीब 1 लाख 65 हजार रुपए बताई जा रही है। घटना के दौरान महिला को हल्की चोट भी आई, जिनका इलाज कराया गया।

आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंजीत उर्फ मोनू (जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश) और पवन कुमार (जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ पहले से गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि जिले में लूट और अन्य गंभीर अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Back to top button