Uncategorized

भिलाई में आदतन चोर को पुलिस को पकड़ने मिली सफलता  ATM कार नगदी समेत कई चोरी घटना को दे चुका है अंजाम   कुल चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत ₹11–12  लाख 

By Dinesh chourasiya

 

जिला दुर्ग में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना नेवई पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए विभिन्न चोरी के प्रकरणों में संलिप्त एक फरार आदतन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

🔹 प्रकरण क्रमांक 430/2025 का संक्षिप्त विवरण —

प्रार्थी उमाकांत यादव, पिता महावीर यादव, उम्र 54 वर्ष, निवासी प्लॉट नं. 03, फेस-06, मैत्री नगर, नेवई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 28/12/2025 की रात्रि से 29/12/2025 के मध्य 00.00 से 02.00 बजे के बीच कृष्णा टॉकीज रोड, प्लांट नं. 01, फेस-06, मैत्री नगर स्थित दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी की घटना कारित की गई।

इस संबंध में थाना नेवई में अपराध क्रमांक 430/2025 धारा 331(4), 305(A) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान आरोपी ठामेश्वर साहू उर्फ रवि, पिता अभय राम साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम धनौरा, शक्तिपारा, खंती तालाब के पास, पदमनाभपुर, जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी की गई राशि आपस में बांटकर खर्च करना स्वीकार किया गया, शेष ₹14,000 नगद आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया।

🔹 प्रकरण क्रमांक 262/2025 का विवरण —

प्रार्थी दिनेश बैंजामिन, निवासी सड़क क्रॉस स्ट्रीट-01, प्रगति नगर, रिसाली द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 25/08/2025 की रात्रि को प्रगति नगर, रिसाली स्थित मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना कारित की गई थी।

इस पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 262/2025 धारा 331(4), 305(A) BNS पंजीबद्ध किया गया। इस प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि एक आरोपी फरार था।

मुखबिर सूचना के आधार पर की गई पतासाजी में फरार आरोपी ठामेश्वर साहू उर्फ रवि को दिनांक 19.01.2026 को गिरफ्तार किया गया एवं उसके कब्जे से ₹1,000 नगद जप्त किया गया।

🔹 अन्य महत्वपूर्ण खुलासे —

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी द्वारा —

थाना पदमनाभपुर क्षेत्र से एक स्विफ्ट डिज़ायर कार चोरी,

थाना भिलाई नगर क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी,

जिला बालोद में एटीएम चोरी का प्रयास,
जैसे संगीन अपराध किए गए हैं।

उक्त वाहन पूर्व में ही आरोपी के साथी से जप्त किए जा चुके हैं।
प्रकरणों में नगद, आभूषण, मोबाइल एवं वाहनों सहित चोरी गई संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत ₹11 से 12 लाख आंकी गई है।
आरोपी आदतन अपराधी है तथा पूर्व में भी कई चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।

 

Related Articles

Back to top button