Uncategorized

रायपुर में बस-हाइवा के बीच टक्कर, 3 यात्रियों की मौत:मरने वालों में एक महिला, 2 पुरुष, 6 घायल, जगदलपुर से आ रही थी बस

By Dinesh chourasiya

मंगलवार सुबह जगदलपुर से रायपुर आ रही बस और हाइवा के बीच टक्कर हो गई। बस में सवार 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अभनपुर थाना क्षेत्र के केंद्री पास यह हादसा हुआ।

हादसे की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतकों की पहचान-

  • अजहर अली, पिता – इकबाल अली (उम्र 30 वर्ष), निवासी सरगीपाल, जिला कोंडागांव
  • बलराम पटेल, पिता – मनीराम पटेल (उम्र 46 वर्ष), निवासी कुम्हारपारा, जगदलपुर
  • बरखा ठाकुर, पति – डॉ. बीजेंद्र ध्रुव (उम्र 31 वर्ष), निवासी ग्राम गुरूडीह, थाना तुमगांव, जिला महासमुंद

घायलों के नाम

  • धनीराम सेठिया, पिता – सुखदास सेठिया (उम्र 30 वर्ष), निवासी अनार, थाना लोहारी गुड़ा, जगदलपुर
  • गणेश्वर प्रसाद बर्मन, पिता – शंकर बर्मन (उम्र 49 वर्ष), निवासी A.C.E.L. पंप हाउस कॉलोनी, कोरबा
  • तीजन यादव, पिता – सोन सिंह यादव (उम्र 23 वर्ष), निवासी अशालनार, थाना कोंडागांव, जिला कोंडागांव
  • भूषण निषाद, पिता – मोहन निषाद (उम्र 21 वर्ष), निवासी भवानीपुर, थाना गीतपूरी, बलौदाबाजार
  • श्रीमती सुमन देवी, पति – स्व. अरुण कुमार शर्मा (उम्र 60 वर्ष), निवासी जमालपुर, जिला मुंगेर (बिहार), हाल निवासी – जगदलपुर
  • संध्या कुमार, पति – गौतम कुमार (उम्र 30 वर्ष), निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, थाना बोधघाट, जिला जगदलपुर

ओवरटेकिंग के दौरान हादसे का अनुमान

हादसा तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के कारण हुआ बताया जा रहा है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button